Breaking News

रात के अंधेरे में सड़क पर नवजात बच्चे को छोड़ा


बालोतरा के कीटनोद क्षेत्र में रविवार देर रात ममता को शर्मसार करने और इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. कुंपावास मार्ग पर सड़क किनारे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला. रात में मासूम के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखा कि नवजात सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़ा हुआ है.
समय की नजाकत को देखते हुए ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं अपने वाहन से नवजात को कीटनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. 

No comments