रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचते ही, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ये आग तीन बोगियों तक पहुंच गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में ही थे।
आग और धुएं की खबर मिलते ही ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बिना देर किए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। समय रहते सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए। करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 6 बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य हो सका।

No comments