श्री सेठ सांवरा मंदिर में 12 अगस्त को भरेगा हरियाली अमावस्या का मेला
श्रीगंगानगर के गांव 23 जीजी चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर में श्रावण देव पितृ हरियाली अमावस्या के अवसर पर 12 अगस्त, बुधवार को विशाल मेला भरेगा। मेले में श्रीगंगानगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन के दौरान सांवरा सेठ का विशेष श्रृंगार, संकीर्तन, गौसेवा और सवामणी अर्पण की जाएगी। मंदिर परिसर में सुबह से अखंड भंडारा भी चलेगा। विभिन्न सेवा मंडलों की ओर से शरबत, लस्सी और अन्य प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

No comments