Breaking News

जय-जय अंबे जय जगदंबे का 12 घंटे का अखंड जाप शुरू


श्रीगंगानगर के विनोबा बस्ती स्थित श्री दुर्गा मंदिर में 68वां पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।  सचिव राजेश वाट्स ने बताया कि उत्सव के द्वितीय दिवस शनिवार प्रात: 8.:15 बजे से जय-जय अंबे जय जगदंबे का 12 घंटे का अखंड जाप प्रारंभ हुआ, जो रात्रि 8.15 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। इस अखंड जाप में सिद्ध श्री झांकी वाले बालाजी भजन मण्डल सहित अन्य धार्मिक मंडल भाग ले रहे हैं। रात्रि 8.15 बजे जाप की समाप्ति पर भजन-कीर्तन के साथ माता रानी की विशेष आरती की जाएगी।

No comments