Breaking News

माइक्रोवेव टावर रोड में बड़ा गड्ढा बना परेशानी का सबब


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के ताराचंद वाटिका रोड पर माइक्रोवेव टावर के नजदीक मुख्य सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बना हुआ है। 
इस गड्ढे को दुरुस्त करवाकर वहां सड़क निर्माण करवाने की मांग लम्बे समय से मोहल्लावासियों एवं दुकानदारों द्वारा नगर परिषद प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों से की जा रही है, लेकिन इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मोहल्लावासियों एवं दुकानदारों ने जिला कलक्टर से इस क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। 

No comments