गृहमंत्री शाह के अलवर दौरे को लेकर श्रीगंगानगर में तैयारियां
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
गृहमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीसी के दौरान दौरे से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

No comments