सादुलशहर में 40.42 करोड़ की लागत से बनेगा सरकारी हॉस्पीटल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सादुलशहर में राजकीय उप चिकित्सालय के नये भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
इस भवन पर 40 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च किये जायेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल, विधायक गुरवीर बराड़ व भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री श्री शर्मा व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल अम्बेडकर चौक पर पहुंचे। यहां से तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहाकि श्रीगंगानगर व सादुलशहर के लोगों की आवाज बुलंद है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों के उत्साह की तारीफ की।
उन्होंने कहाकि यहां का किसान अपनी मेहनत के बलबूते पर देश की अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। आज की इस तिरंगा यात्रा को देख कर यह महसूस किया जा सकता है कि आप में देश भक्ति का कितना जज्बा है।

No comments