Breaking News

आरबीआई की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू, ब्याज दरों की होगी समीक्षा


भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी की तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत सोमवार से हो गई है। इस बैठक में ब्याज दरों के साथ देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक के फैसलों का ऐलान बुधवार को आबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से सुबह 10 बजे किया जाएगा। आरबीआई एमपीसी की द्विमासिक बैठक ऐसे समय पर हो ही है, जब दुनिया वैश्विक अस्थिरता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर बढ़ाने और बॉन्ड यील्ड के उच्च स्तर पर जाने जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है।

No comments