Breaking News

खुलते ही आसमान पर चढ़े सोने-चांदी के दाम


अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने और कूटनीतिक समाधान की कोशिशों के संकेत देने के बाद सुरक्षित निवेश  की मांग बढऩे से सोना , चांदी जैसी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली। 
इंटरनेशनल मार्केट में सुबह सोना 0.25 प्रतिशत तक चढ़ा और कीमत 4117.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 0.90 प्रतिशत उछलकर 58.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

No comments