उदयपुर में अच्छी बारिश के लिए मंदिर-बाजारों में फोड़ीं मटकियां
राजस्थान में बारिश का दौर थोड़ा धीमा पड़ गया है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद भी अब तक उदयपुर में अच्छी बारिश नहीं हुई तो चिंता सताने लगी।
इस बीच उदयपुर के पुराने शहर में महिलाओं ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए अनोखी परंपरा निभाई। भोईवाड़ा की राजमाली समाज की महिलाएं मटकियां लेकर पिछोला झील से सटे गणगौर घाट पहुंचीं। यहां सरोवर की पूजा-अर्चना की गई और घूघरी का भोग अर्पित किया गया।

No comments