सावन के तीसरे दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़
सावन महीने के तीसरे दिन दौसा जिले के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. देवगिरी पर्वत स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बिल्व पत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की. मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु 365 सीढिय़ां चढ़कर दर्शन कर रहे हैं. सावन के पूरे महीने यहां मेले जैसा माहौल बना रहता है.

No comments