Breaking News

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का आज जयपुर में लाइव कॉन्सटर्


जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आज शनिवार शाम पद्मश्री अनुराधा पौडवाल का लाइव भजन कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा। गुप्त वृन्दावन धाम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहरभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
कॉन्सर्ट में अनुराधा पौडवाल अपने लोकप्रिय कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही मिलेगा। पद्मश्री अनुराधा पौडवाल देश की प्रसिद्ध भजन गायिकाओं में शामिल हैं। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 9 हजार से अधिक गीत गाए हैं। 

No comments