Breaking News

जैसलमेर में 800 साल पुराने देवचंद्रेश्वर शिवालय में लगी लंबी कतारें


जैसलमेर के शिवालयों में सावन माह के पहले सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में 'हर-हर महादेवÓ और 'बम-बम भोलेÓ के जयकारे गूंजते रहे। शहर के शिव रोड स्थित करीब 800 साल प्राचीन देवचंद्रेश्वर शिवालय सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

No comments