पुलिस ने 21 बाइक जब्त कीं:तेज स्पीड से चलाने और आमजन में भय पैदा करने पर कार्रवाई
प्रतापगढ़ की देवगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर तेज रफ्तार से बाइक चलाने और आमजन में भय पैदा करने वाले युवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 21 बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया पर स्टंट और हथियारों के प्रदर्शन से बचने की चेतावनी भी दी है।
पुलिस ने बताया- कुछ युवक 'आरबीएस गैंगÓ के नाम से सोशल मीडिया पर समूह बनाकर तेज गति से बाइक चलाते हुए वीडियो और रील्स बनाते थे।

No comments