टोकन सिस्टम, टाइमिंग और भीड़ कम... रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए बदले नियम
अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रहे कि रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन दोनों जगहों पर कुछ जरूरी बदलाव लागू हो गए हैं। इंडियन रेलवे ने काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया है, वहीं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की नई वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी तेजी से हो रही है। यहां उन सभी जरूरी बातों की जानकारी दे रहे हैं जो यात्रियों को अपनी अगली लास्ट-मिनट बुकिंग से पहले पता होनी चाहिए।
यात्री रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब आने पर एक नंबर वाला टोकन दिया जाएगा, जिससे लाइन में उनकी जगह तय होगी।

No comments