Breaking News

एलपीजी सब्सिडी चेक करने गई महिला, अकाउंट में दिखे 100 करोड़!


पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना से चौंकाने वाला मामले सामने आया है. यहां एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी चेक करने बैंक पहुंची एक महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसके खाते में कुछ सौ या हजार नहीं, बल्कि करीब 100 करोड़ रुपये जमा दिखे. 
कश्मीरा शेख अपने एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर जांच करने बैंक पहुंची. लेकिन बैंक अधिकारी से जो जवाब मिला उसे सुनकर वह हैरान रह गई. बैंक अधिकारी ने जांच करके उन्हें बताया कि हाल ही में उनके खाते में 100 करोड क्रेडिट हुए हैं. लेकिन इनकी परेशानी तब बढ़ी जब इन्हें पता चला कि ये उस पैसे का इस्तेमाल नहीं कर सकती. यह रकम कहां से आई है इसकी जांच के लिए उनके बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है.

No comments