Breaking News

नीट पेपर लीक के बाद एक्शन में एनटीए, ऑफिस और परीक्षा सामग्री की 24&7 सुरक्षा के लिए जारी किया टेंडर


भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक होने से सिस्टम की कमियां सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  अब अपने दफ्तरों, गोपनीय रिकॉर्ड और परीक्षा से जुड़ी सामग्री की चौबीसों घंटे निगरानी करने की तैयारी कर रही है।
एजेंसी ने मिंटो रोड स्थित अपने मुख्यालय, ओखला में मौजूद क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य तय जगहों के लिए एक सिक्योरिटी फर्म को काम पर रखने के मकसद से लगभग 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।

No comments