Breaking News

नहरी पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन पकड़े:2 लोगों पर कार्रवाई, पेनल्टी नोटिस जारी

ीडवाना-कुचामन जिले में जलदाय विभाग की नहरी परियोजना टीम ने लाडनूं तहसील के कसुम्बी नलिया और उपादरा ग्राम में औचक निरीक्षण कर मुख्य पाइपलाइन से किए गए अवैध कनेक्शनों का खुलासा किया है। इन कनेक्शनों का उपयोग खेतों में बने होद और टांके में पानी जमा करने के लिए किया जा रहा था। सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत ने चेतावनी दी कि यदि 3 दिन के अंदर पेनल्टी राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित पुलिस थाने में पानी चोरी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments