Breaking News

किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू

ाजस्थान में संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने देशव्यापी दस्तक कैंपेन का आह्वान किया है. आज सीकर जिले से 'जनप्रतिनिधियों ने दस्तकÓ कैंपेन की शुरुआत की. यह कार्यक्रम निष्क्रियता के खिलाफ चेतावनी भरा कैंपेन 17 से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय व राज्य मंत्री, सांसद व विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधियों को किसानों, मजदूरों और आम जन की मांगों का चार्टर सौंपा जाएगा. धोद विधानसभा क्षेत्र की इकाई ने आज इस कार्यक्रम की प्रतीकात्मक शुरुआत की. प्रतिनिधिमंडल सरवड़ी गांव स्थित धोद विधायक गोरधन वर्मा के सरवड़ी गांव स्थित घर पहुंचा और दस्तक कैंपेन के तहत अपनी मांगों का चार्टर सौंपा.

No comments