जयपुर में पानी की टेंशन खत्म! बीसलपुर बांध में 4 दिन में आया 45 सेमी पानी
राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत अजमेर और टोंक जिले की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध से बेहद राहतभरी खबर सामने आई है. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक तेज हो गई है. बीते 4 दिनों में बांध में करीब 45 सेंटीमीटर नया पानी पहुंचा है, जिसके बाद इसका जलस्तर 314.2 आरएल मीटर के आंकड़े को पार कर गया है. जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैचमेंट एरिया में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में जलस्तर और बढऩे की उम्मीद है.

No comments