Breaking News

राजस्थान, दिल्ली और एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी


उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक 16 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में बिजली कड़कने और पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। 
राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, फलौदी, अलवर और चित्तौडग़ढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

No comments