कोटा में नामांकन का आज आखिरी दिन, बगावत के डर से बीजेपी-कांग्रेस ने जारी नहीं की लिस्ट
कोटा नगर निगम चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं की है। दोनों दलों में टिकट को लेकर अंदरूनी खींचतान और बगावत का डर साफ नजर आ रहा है। अब आज अंतिम दिन कलेक्ट्री में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। शनिवार तक कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशियों समेत कुल 46 नामांकन दाखिल किए गए थे।
निगम चुनाव में बगावत के डर से इस बार भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। कांग्रेस में भी गुटबाजी के चलते लिस्ट जारी नहीं हुई। हालांकि बीजेपी ने करीब 60 व कांग्रेस ने करीब 70 प्रत्याशियों को फोन करके नॉमिनेशन भरने को कहा है। सबकी नजर इसी बात पर टिकी है कि कांग्रेस और बीजेपी किन चेहरों पर दांव लगाते है।

No comments