Breaking News

इलाज के 'क्वालिटी टेस्ट' में झालावाड़ जिला रहा प्रदेश में नंबर-1

ाजस्थान में सरकारी चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मानकों के अनुरूप इलाज मुहैया कराने में झालावाड़ ने पूरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा जारी नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडड्र्स (एनक्यूएएस) की ताजा रिपोर्ट में झालावाड़ ने बड़े-बड़े जिलों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि दर्ज की है। जिले के 120 चिकित्सा संस्थान स्टेट और नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेट हासिल कर चुके हैं। इनमें 65 संस्थान स्टेट और 55 संस्थान नेशनल स्तर पर प्रमाणित हैं। इस रैंकिंग ने प्रदेश के स्थापित और बड़े जिलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जयपुर जहां 21वें पायदान पर है, वहीं जोधपुर 33वें और अलवर 34वें स्थान पर पिछड़ गया है। सीमावर्ती जिला बाड़मेर 42वें स्थान के साथ सबसे नीचे है। इसके विपरीत नवगठित जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ब्यावर दूसरे, सलूंबर चौथे और कोटपूतली-बहरोड़ 12वें स्थान पर रहा है।

No comments