Breaking News

1971 के युद्ध के महानायक को मिलेगी नई तैनाती

ारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हुआ सुपर सैनिक लड़ाकू विमान मिग-21 को वार ट्रॉफी के रूप में पब्लिक पार्क में स्थापित करने की योजना है। भारत-पाक युद्ध 1971 में दुश्मन को मात देने वाले इस विमान के शौर्य की गाथा भी बच्चे और युवा जान सकेंगे। राज्य के यूडीएच ने बीडीए से मिग-21 को स्थापित करने के लिए दो स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव मंगवाए हैं। विमान तैनात करने के लिए पब्लिक पार्क स्थित गोमुख पार्क को प्राथमिकता दी गई है। यह पार्क ऐसे स्थान पर है जहां पूरे दिन लोगों का आवागमन रहता है। पास ही टॉय ट्रेन पार्क है, जहां बच्चे खेलने और मनोरंजन के लिए आते हैं। उसके ठीक सामने पाक से जीता हुआ बैटल टैंक तैनात है। दूसरा स्थान वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ बताया गया है। वहां भी सुबह और शाम को बड़ी संख्या में लोग भ्रमण और व्यायाम के लिए आते हैं। इसी लोकेशन में शहीद मेजर पूर्ण सिंह और शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी का स्मारक भी है।

No comments