Breaking News

रामेश्वरम सेवा समिति शिव मंदिर में 25 को 151 यजमान करेंगे रुद्राभिषेक

श्र
ीगंगानगर के रामेश्वरम सेवा समिति द्वारा संचालित अग्रसेन चौक स्थित अग्रसेन नगर शिव मंदिर में 25 अगस्त को रात्रि 7.15 बजे 151 यजमान भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे। समिति अध्यक्ष उमाशंकर मित्तल ने बताया कि इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत, गन्ने का रस, भस्म, पुष्प, बेलपत्र, आकपत्र, धतूरा, पंचमेवा व प्रसाद सहित करीब 40 प्रकार की पूजा सामग्री से रुद्राभिषेक होगा। यजमानों को पूजा सामग्री समिति उपलब्ध करवाएगी। कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम पंडित सतपाल पारासर के सानिध्य में होगा। सचिव तिलोकचंद पांडूसरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 2007 से लगातार चल रहा है। मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक भी हो रहा है।

No comments