गजसिंहपुर में नशे और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने पर जोर
गजसिंहपुर में व्यापार मंडल सभागार में पुलिस प्रशासन की ओर से सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, नशे के बढ़ते प्रचलन, चोरी की घटनाओं और अन्य सामाजिक समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों व नागरिकों ने बाजार और मंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की।
थानाधिकारी शालू बिश्नोई ने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और तस्करी व बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments