Breaking News

बाल सुरक्षा व स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित

ोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी की ओर से जवाहर नगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में बाल सुरक्षा व व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि डॉ. ऋचा पेड़ीवाल ने कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे स्पर्श तथा कक्षा छह से आठ की छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी। इसके बाद सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत क्लब की ओर से विद्यालय परिसर स्थित राम दरबार मंदिर के लिए एक इन्वर्टर और दो बैटरियां भेंट की गईं।

No comments