राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों का हुआ तबादला
राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए। शिक्षा ग्रुप-2 विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में जेडी, डीडी और डीईओ स्तर के 66 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में दो जेडी, तीन डीडी और 61 जिला शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

No comments