Breaking News

कांवड़ यात्रा के बाद यात्री छोड़ गए हजारों मीट्रिक टन कचरा


कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में अब हजारों मीट्रिक टन कूड़ा नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। देश के स्थानों से पहुंचे करीब पांच करोड़ कांवड़ यात्री अपने साथ आस्था तो लेकर लौट गए लेकिन पीछे गंगा घाटों, पार्किंग और बाजार क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कचरा छोड़ गए।
सबसे अधिक स्थिति हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर दिखाई दे रही है। नगर निगम ने विशेष महासफाई अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए 900 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया है। कर्मचारियों की टीमें हरकी पैड़ी, आसपास के प्रमुख घाटों, रोड़ी बेलवाला पार्किंग और बाजार क्षेत्रों में सफाई कर कूड़ा एकत्र करने में जुटी हैं।

No comments