Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात


राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कोटा के चेचट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की टनल में पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार जाम मुंबई से दिल्ली की ओर आने वाले हिस्से में लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। 

No comments