चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे
मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश के बाद चित्तौडग़ढ़ के रावतभाटा में खोखी नदी में तेज उफान आ गया। जिसके बाद देवपुरा पंचायत क्षेत्र में स्थित खोखी बांध के 7 में से 2 ब्लॉक पूरी तरह टूट गए। बांध से निकले पानी से इलाके की 300 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई।
ग्रामीण प्रहलाद ने बताया- बांध रात के समय टूटा है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि बांध लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में था। इसकी मरम्मत को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित विभाग को शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई।

No comments