हेलमेट पहनकर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में लगातार घरों में चोरी कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक से आता था और मौका मिलते ही घरों में घुसकर गैस सिलेंडर, पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था। लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं।
स्थानीय निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि कॉलोनी में हर दूसरे दिन किसी घर से पानी की टंकी, मोटर या अन्य सामान चोरी हो रहा था। आरोपी बाइक पर हेलमेट लगाकर आता और घर के बाहर किसी के नहीं होने पर अंदर घुस जाता था।

No comments