राजस्थान में मानसूनी ट्रफ खिसकते ही बदला मौसम: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के पूर्वी जिलों को बारिश का आशीर्वाद मिल ही गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है। इससे जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 अगस्त को प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी भागों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। जबकि शेष अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर कमजोर रहेगा। वहीं, 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में इस अवधि के दौरान बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है।

No comments