ट्रेलर का ब्रेक फेल, एसपी-बंगले के बाहर लगा सीसीटीवी-पोल टूटा
जालोर में एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदौलियां के निवास के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होने से रह गया। ग्रेनाइट पाउडर से भरा एक ट्रेलर मोरबी की ओर जा रहा था। उस दौरान ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए।
ड्राइवर ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसके बावजूद भी अनियंत्रित ट्रेलर ने अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे के पाले से टकरा गया। जिससे पोल उखड़ कर सड़क पर गिर गया और कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

No comments