सेना की कार और टैक्सी की भिड़ंत में 5 घायल, एक की हालत गंभीर
जैसलमेर जिले के पोकरण में एमडीएम कार्यालय के सामने आज मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां सेना की स्ङ्क और एक टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी और एसयूवी में सवार 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।

No comments