Breaking News

पिछली बार से अलग होगी 2027 की जनगणना, नहीं जोड़ा जाएगा भिखारियों का डेटा

िछली बार की जनगणनाओं से अलग 2027 की जनगणना में भीख मांगने वालों का डेटा अलग से दर्ज नहीं किया जाएगा, क्योंकि प्रश्नावली में गैर-आर्थिक गतिविधि की सूची से भिखारी और आवारा आदि की श्रेणी को हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछली जनगणना में इस श्रेणी में बहुत कम जानकारी मिली थी। 2011 की जनगणना में केवल 3.8 लाख गैर-कामकाजी और सीमांत कामगारों ने खुद को भिखारी और आवारा बताया था।

No comments