Breaking News

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, इम्पोर्ट पर बदला नियम

देशभर में चीनी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है. इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने कच्ची चीनी के आयात पर नियम बदल दिया है. अब हर 2 महीने में रिफाइंड चीनी बेचनी होगी. मोदी सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब टैरिफ रेट कोटा के तहत आयात की गई कच्ची चीनी को तय तारीख तक बेचने की जगह हर खेप के लिए अलग-अलग समय सीमा होगी. सरकार के आदेश के मुताबिक अब आयातक को बिल ऑफ एंट्री दाखिल करने की तारीख से 2 महीने के अंदर कच्ची चीनी को रिफाइंड करके सफेद चीनी के रूप में घरेलू बाजार में बेचना होगा.

No comments