Breaking News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ फिजिकल इंस्पेक्शन

ाजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ फिजिकल इंस्पेक्शन होगा। अधिकारियों की टीमें जर्जर भवन से लेकर क्लासरूम, पेयजल, शौचालय और जल निकासी की व्यवस्था जांचेंगी। छात्र संख्या के मुकाबले जरूरत से ज्यादा शिक्षक मिलने पर उन्हें चिन्हित कर 27 अगस्त तक जरूरत वाले स्कूलों में लगाने के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के साथ जरूरत से ज्यादा शिक्षकों व समस्याओं की जानकारी कलेक्टर को दी जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर बड़े और पुराने स्कूल के प्रिंसिपल आसपास के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शहरी क्षेत्रों में यूसीईईओ और ग्रामीण क्षेत्रों में पीईईओ इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

No comments