Breaking News

आयकर की जांच से प्रॉपर्टी बाजार में सन्नाटा


श्रीगंगानगर शहर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में गुरूवार को आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विंग का डेरा तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार चल रही जांच का असर अब सीधे प्रॉपर्टी बाजार पर दिखाई देने लगा है। रजिस्ट्री कार्यालय में सामान्य दिनों की तुलना में गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं और खरीदार, विक्रेता, प्रॉपर्टी डीलर तथा गवाह भी बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों की रजिस्ट्री की अंतिम तिथि निकट है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं जिनकी रजिस्ट्री तत्काल जरूरी नहीं है, वे फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर समझ रहे हैं। कई लोग कार्यालय तक पहुंचे, लेकिन आयकर विभाग की टीम को सक्रिय देखकर बिना काम कराए ही लौट गए।

No comments