आज तक मंजूर निर्माण कार्यों में बीएसआर पर ईंटें देंगे भट्टा संचालक
श्रीगंगानगर में ईंटों के बीएसआर और बाजार रेट में काफी अंतर आने के कारण ग्राम पंचायतों में निर्माण और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने आज ईंट भट्टा संचालकों की बैठक ली। इस दौरान ईंटों के बीएसआर पर चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईंट भ_ा संचालकों ने कहा कि ईंटों के रेट बढ़ गए हैं, इसलिए बीएसआर 6100 रुपए प्रति हजार पर ईंटें देना संभव नहीं है। इसको लेकर लंबी चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी कि ग्राम पंचायतों में जो काम आज तक स्वीकृत हुए हैं, उन्हें बीएसआर रेट पर ईंटें दी जाएंगी।

No comments