लॉरेंस गैंग के गुर्गे सुमित बिश्नोई की पुणे व श्रीगंगानगर पुलिस को तलाश
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुणे के एक स्टील कारोबारी से 50 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और फिर व्यापारी के गोदाम पर फायरिंग होने की घटना के मामले में लॉरेंस गैंग के गुर्गे सुमित बिश्रोई की पुणे व श्रीगंगानगर पुलिस को तलाश है। जिला पुलिस, जीएसटी व एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अलावा पुणे पुलिस विभिन्न राज्यों में सुमित बिश्रोई की तलाश कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के जिस व्यापारी के गोदाम पर जिस शूटर ने फायरिंग की थी, उस शूटर को सुमित बिश्रोई ने श्रीगंगानगर स्थित अपने पीजी में ठहराया था। पिछले दिनों पुणे व डीएसटी ने भी सुमित बिश्रोई के पीजी में दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। पुणे पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले से लॉरेंस गैंग के बदमाश पवन कुमार को हिरासत में ले लिया था।

No comments