Breaking News

33 एमएम पानी बरसने से जिला मुख्यालय निहाल, बाकी पूरा जिला सूखा


श्रीगंगानगर क्षेत्र में बुधवार शाम को अचानक मौसम पलटा और शाम 5.15 बजे बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग कार्यालय की ओर से श्रीगंगानगर तहसील में 33 एमएम बारिश दर्ज की गई। 
यह बारिश श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के आसपास करीब 20 किलोमीटर के दायरे में ही हुई है, बाकी पूरा जिला सूखा पड़ा है। जिला मुख्यालय से पदमपुर रोड पर गांव 7ए 8ए 9ए , कोठी, चूनावढ़, ततारसर और रत्तेवाला तक और  सरतगढ़ रोड  पर गांव 4 एमएम, नेतवाला महियांवाली और गणेशगढ़ तक पानी बरसा। वहीं कालूवाला,  चकमहराजका, साधुवाली और भागसर तक बारिश हुई है। कालियां और जैड माइनर के आसपास गांवों में बारिश के समाचार हैं। 

No comments