3,500 की घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना कस्बे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को 3,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर इलाज के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार डॉ. महेंद्र सिंह ने एक व्यक्ति से इलाज के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान डॉक्टर को 3,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

No comments