Breaking News

निजी फायनेंस कम्पनी को चार कर्मियों ने लगाई साढ़े पांच लाख की चपत


श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में स्थित आरबीएल फाइनेंसर्व लि. को उसी के चार कर्मचारियों ने साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी। यह कर्मचारी ग्राहकों से ऋण की राशि प्राप्त करके गबन करते रहे। मामला पकड़ में आने के बाद शाखा प्रबंधक ने आरोपियों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक सचिन यादव ने रिपोर्ट दी कि प्रवीण कुमार पुत्र भूप सिंह निवासी हंसल्यावास चूरू, शिवरतन पुत्र हरीनारायण 2 एफसी मुकन श्रीकरणपुर, परविन्द्र सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी वार्ड नम्बर 9, 1 एलएसएम, सुशील कुमार पुत्र मदनलाल निवासी 9 एफ मांझीवाला श्रीकरणपुर, कम्पनी में गु्रप लोन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। 

No comments