Breaking News

नोहरे से 3 क्विंटल मूंग चोरी, दो जनों पर संदेह


श्रीगंगानगर के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 जीबी ए में स्थित एक नोहरे से तीन क्विंटल मंूग चोरी हो गये। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी जसवीर ङ्क्षसह पुत्र कुंदन सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरे नोहरे से मंूग के बैग चोरी हो गये। पूछताछ करने पर पता चला कि कमलेश माली निवासी 6 जीबी ए व दयालु पुत्र सूरजाराम नायक निवासी 5 जीबी ने नोहरे से 3 क्विंटल मंूग चोरी कर लिये।

No comments