Breaking News

चलती बाइक से चालक की जेब पर झपटा


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों ने चलती बाइक पर चालक की जेब पर झपटा मारा। जेब में नगदी व कागजात थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रावतसर के वार्ड नम्बर 13 में रहने वाले 62 वर्षीय बृजलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि वह बाइक पर जा रहा था। धर्मपाल कुम्हार के घर के निकट पीछे से आई बाइक पर सवार दो युवकों ने कुर्ते की जेब उखाड़ ली और फरार हो गये। जेब से दस हजार रुपए की नगदी व कागजात थे।

No comments