उदयपुर में 11 थानाधिकारियों समेत 36 अधिकारी बदले
राजस्थान में सरकारी विभागों में अफसरों के ट्रांसफर के दौर के बीच उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने देर रात को एक लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी की। शहर के 11 थानों में थानाधिकारी बदल गए हैं। जिले भर के 36 अधिकारियों के साथ जिले के सबसे प्रमुख थानों के सीआई और एसआई का ट्रांसफर किया गया है।
सूरजपोल थाने की जिम्मेदारी सीआई सूर्यभान सिंह को दी गई है, जबकि भूपालपुरा थाने में सीआई रतनसिंह चौहान को लगाया गया है।

No comments