Breaking News

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में मोदी संग सफर करेंगे 200 स्कूली बच्चे


भारतीय रेलवे के इतिहास में 17 जुलाई 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक उद्घाटन यात्रा का सबसे खास आकर्षण जींद के 200 स्कूली बच्चे होंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ इस आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन में सफर करने का अनूठा अवसर मिलेगा।
उत्तरी रेलवे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जींद के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में तैयारियां तेज करने को कहा गया है। इस सफर के लिए कुल 200 विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है, जिनके साथ शिक्षक भी मौजूद रहेंगे।

No comments