चंबल नदी में दिखेगा 'आईलैंड' जैसा नजारा
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कोटा का चंबल गार्डन अब नए रूप में नजर आएगा. चंबल नदी के किनारे इस ऐतिहासिक गार्डन के पुनर्विकास के लिए नया रोडमैप तैयार है. आज शनिवार शाम 5 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. नगर निगम प्रशासन ने गार्डन के प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिए प्लान तैयार किया है. नई सुविधाएं विकसित करने के लिए 80.12 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. काम पूरा होने के साथ ही चंबल नदी के किनारे बसे इस गार्डन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और यहां का नजारा किसी 'आईलैंडÓ से कम नहीं होगा.

No comments