राजस्थान में लग्जरी बसों की होगी सख्त जांच
राजस्थान में लगातार सामने आ रही बस अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रालसा ने प्रदेशभर में लग्जरी बसों की जांच के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत जयपुर समेत प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव खुद निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों की टीमें लंबी दूरी की लग्जरी बसों की जांच कर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे उतर रहे हैं या नहीं।

No comments